देश विदेश उत्तर प्रदेश राज्य खेल बिज़नेस मनोरंजन
---Advertisement---

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया भरोसा

On: July 29, 2025
Follow Us:
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बदले जाने कयासों पर विराम
---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 जुलाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। लगभग 40 मिनट चली इस बातचीत में राज्य के विकास, कानून-व्यवस्था, और जनहित योजनाओं सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए केंद्र और राज्य की योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाते हुए जनता को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं।

राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरकार ने इस पर अंकुश लगाया है। संगठित अपराध के खिलाफ ‘एंटी गैंगस्टर एक्ट’ के जरिए निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि राजस्थान के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री के साथ यह बातचीत बेहद सकारात्मक और सौहार्द्रपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान को लेकर गंभीरता और आत्मीयता दोनों ही दिखाई।

इस मुलाकात ने पिछले कुछ समय से चल रही उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें मुख्यमंत्री के बदले जाने की बातें सामने आ रही थीं। राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों के विपरीत, यह स्पष्ट संकेत मिला है कि मुख्यमंत्री शर्मा को प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व का पूरा भरोसा प्राप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस आत्मीयता और गर्मजोशी से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें मुलाकात का अवसर दिया, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि वे अपने पांच साल के कार्यकाल को मजबूती के साथ पूरा करेंगे और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता 2.0 पर राजनाथ सिंह का जोर

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता 2.0 पर राजनाथ सिंह का जोर, बोले- सप्लाई चेन मजबूत करना राष्ट्रीय सुरक्षा का रणनीतिक मुद्दा

ओम बिरला ने BRICS को बताया आधी दुनिया की आवाज

‘सिर्फ बातों से नहीं, नतीजों से तय होगी कामयाबी’, ओम बिरला ने BRICS को बताया आधी दुनिया की आवाज

खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान अर्नब, 125 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान अर्नब, 125 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 28 अक्टूबर को लैंडफॉल का अलर्ट

वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की गारमेंट फैक्ट्री शुरू, 1,000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की गारमेंट फैक्ट्री शुरू, 1,000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार; महिलाओं को प्राथमिकता

PM मोदी बोले- गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य

गांवों से छोटे शहरों तक विकास की नई रफ्तार, PM मोदी बोले- गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य

ऑपरेशन ट्राइडेंट क्या है, 38 ठिकानों पर छापेमारी और 100 करोड़ के हवाला नेटवर्क की जांच

ऑपरेशन ट्राइडेंट क्या है? 38 ठिकानों पर छापेमारी, 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 100 करोड़ के हवाला नेटवर्क की जांच